Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसी के कहने से सनातन धर्म कमजोर नहीं पड़ सकता:केशव प्रसाद मौर्य

किसी के कहने से सनातन धर्म कमजोर नहीं पड़ सकता:केशव प्रसाद मौर्य

वाराणसी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन देश का माहौल खराब करने का असफल प्रयास कर रहा है। 2024 में तीसरी बार केन्द्र में मोदी सरकार बनना सुनिश्चित है। वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मीडिया से मुखातिब थे। सनातन धर्म पर हो रही विवादित टिप्पणी से जुड़े सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के कहने से सनातन धर्म कमजोर नहीं पड़ सकता, सनातन आदि है वर्तमान और भविष्य है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान अब देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के बीच मिल रहे अवशेष को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मुग़ल आक्रमणकारियों ने जब अपना वर्चस्व स्थापित किया तो हमारे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया था। अयोध्या हो, मथुरा या काशी हो,गुजरात का सोमनाथ मंदिर हो,यह सब इसके बड़े उदाहारण हैं। ये सब भाजपा और संघ की स्थापना के पहले की बात है। विपक्ष का काम ही है तुष्टीकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति कर अपने परिवार का भला करना। अब देश इससे बाहर निकल चुका है। लोग विकास की तरफ देख रहे हैं । इस समय देश विश्व का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय के एक बयान से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नए मुल्ला हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्याज ज्यादा खा रहे हैं। इसलिए ऐसी बात बोल रहे हैं।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular