कानपुर (हि.स.)। लखीमपुर खीरी में केंद्र सरकार के राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के विरोध में शहीद हुए किसानों की याद में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
सपा सैनिक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में बर्रा स्थित गोपाल चौराहा के पास सैनिक पार्क में लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों की याद में 51 कैंडिल दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते जबरन तीनों काले कानून थोप दिए। इस काननू के विरोध में किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया और व शहीद हो गए, केंद्र सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
किसान आंदोलन में शहीद हुए सैकड़ों किसानों को शहीद का दर्जा देने व उनके परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने के साथ ही एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही। इसके साथ ही आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजने की मांग की।
श्रद्धांजलि सभा में अनवर सिंह,अरविंद यादव, कैलाश पाल, परशुराम,ओम प्रकाश, रामपाल सिंह व राजेश कुमार यादव समेत अन्य सपाई मौजूद रहे।
