बागपत (हि.स.)। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने अपने नलकूपों से विधुत मीटर उतारकर उपकेन्द्र पर जमा करा दिये है। किसानों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसानों के नलकूपाें पर विधुत मीटर न लगाये जायें।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र डौला में प्रदर्शन किया। किसानों ने नलकूपों से विधुत मीटर उतारकर उपकेंद्र पर सौंपे दिये। भारतीय किसान संघ ने गांव ग्वाली खेड़ा बागपत में किसानों के निजी नलकूपों पर लगाए मीटरों का विरोध किया है। सरकार से विधुत मीटर न लगाने की अपील की गयी है और विद्युत विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी किसान के निजी नलकूप पर मीटर लगाया गया तो भारतीय किसान संघ इसका भारी विरोध करेगा। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री राकेश पुनिया जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा जिला मंत्री शशांक त्यागी, धर्मपाल नेताजी, राजेंद्र त्यागी , आदि लोग उपस्थित रहे।
सचिन त्यागी
