Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश किसानों को सुगमता से मिलेगी डीएपी : सूर्यप्रताप शाही

 किसानों को सुगमता से मिलेगी डीएपी : सूर्यप्रताप शाही

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में किसानों को सुगमतापूर्वक उनकी मांग के अनुरूप डीएपी उर्वरक की आपूर्ति कराए जाने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उर्वरक सचिव भारत सरकार एवं संयुक्त सचिव से मुलाकात कर डीएपी उर्वरक की मांग रखी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में उर्वरक आपूर्ति शीघ्र कराने की मांग रखी।

बैठक में उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिदिन कुल 10 रैक की आपूर्ति, जिनमें से 3-4 उर्वरक रैक्स मै0 इफको एवं मै० कृभकों को सहकारिता क्षेत्र में डिस्पैच कराए जाने का निर्णय हुआ है। 40 रैक्स का चार दिनों में आपूर्ति की सूची पोर्टवार एवं जनपदवार दी गई है। कृषकों को डीएपी उर्वरक की आपूर्ति निरन्तर सुगमतापूर्वक उपलब्ध होती रहेगी। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर 2022 तक प्रदेश में एक लाख 95 हजार मी. टन डीएपी उर्वरक का स्टाक जनपदों में उपलब्ध है। वर्तमान में डीएपी की किसी प्रकार की कमी नहीं है।

बैठक में भारत सरकार के उर्वरक मंत्रालय में उर्वरक विभाग के सचिव अरुण सिंघल, संयुक्त सचिव नीरजा आदिदाम तथा प्रदेश के संयुक्त कृषि निदेशक उर्वरक अनिल कुमार पाठक ने सहभागिता की।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular