Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों को प्रताड़ित कर रही भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी

किसानों को प्रताड़ित कर रही भाजपा सरकार : प्रियंका गांधी

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नौकरी मांगते बेरोजगारों पर भाजपा सरकार लाठियां चलवाती है। चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग के लिए आंदोलित हैं पर इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग आज व्यथित है, कांग्रेस पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनको न्याय मिले, यही हमारी कोशिश है। इसके लिये हम हर संघर्ष को तैयार हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम न्याय को कुचलने की सरकारी कोशिशों को सफल नहींं होने देंगे। किसानों के साथ उत्पीड़नात्मक व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस तरह लखीमपुर में प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल के सदस्य के बेटे द्वारा अपने घरों को वापस जाते हुए किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या की, उसको दबाने की राज्य सरकार ने कोशिश की, वह न्याय को कुचलने की नीति थी, जिसका विरोध करने पर मुझे हिरासत में लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जावेद खान वारसी ने बयान जारी कर कहा कि जनता के मुद्दों के साथ प्रियंका गांधी के निर्देशन में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भाजपा शासन की जनविरोधी नीतियों को मुद्दा बनाकर उसे चुनौती देगी और कांग्रेस का घोषणा पत्र अतिशीघ्र जनता के समक्ष आयेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular