लखनऊ(हि.स.)। किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने पुलिस कैम्प कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें कमिश्नर को निलंबित करने की बात कह रही है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाल ही बनी किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम का एक वीडियो तेजी से सार्वजनिक हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि योगी बाबा ने उन्हें किस बात उपाध्यक्ष बनाया है।
उपाध्यक्ष बनने के बाद वह रिक्शे से घूम रही है। अधिकारी लोग उनकी फाइल इधर से उधर घुमाये पड़े हुए है। कल मैं जाकर योगी बाबा से मिलूंगी और या बताऊंगी की कमिश्नर दो घंटे से गायब है, जबकि मैं किन्नर बोर्ड की सदस्य हूं। हम तो योगी जी से मांग कर रहे है कि ऐसे अधिकारी को तुरंत निलंबित करे, नहीं तो बूरा होगा। सोनम ने यह भी कहा कि यह अधिकारी लोग भाजपा की छवि को खराब कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने गठित किन्नर कल्याण बोर्ड में लखनऊ की सोनम चिश्ती को उपाध्यक्ष बनाया है। सोनम कुछ महीने पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं। इनके अलावा चार किन्नर सदस्य भी नामित किए गए हैं। इनमें प्रयागराज की कौशल्या नन्द गिरी उर्फ टीना मां, गोरखपुर की किरन बाबा, जौनपुर की मधु उर्फ काजल व कासगंज की मो. आरिफ पूजा किन्नर शामिल हैं।
