Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकार में अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

कार में अवैध शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने मंगवलार को अबैध शराब सहित दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। 
थाना दक्षिण प्रभारी श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर तस्करों को विस्टा कार सहित करबला चैराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के नाम अजय पुत्र अमर सिंह निवासी रजौरा नसीरपुर हाल निवासी रामनगर व सोनू पंडित उर्फ करूआ पुत्र गिर्राज सिंह निवासी नगला पान सहाय उत्तर बताये है। पुलिस ने इनके कब्जे से 235 क्वाटर बरामद किये है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्करों ने कई घटनाओं का इकबाल किया है। पुलिस के अनुसार इनके अन्य साथियोें के नाम भी प्रकाश में आये है। जिनमें कुलदीप, अजय, छोटू, रामू व विजय उर्फ बीला है। जिनकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular