-हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
-भैंस का बच्चा बचाने के दौरान कूएं में उतरे तीन लोगों की गई थी जान
कानपुर(हि.स.)। कानपुर आउटर के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित गौरी गांव में हुए हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने अपना दुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों को समूचित उपचार के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
बिल्हौर के गौरी गांव में रविवार देर शाम कुएं में गिरे भैंस के बच्चे को बचाने की कोशिश में तीन लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। दो व्यक्ति को अचेतावस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में प्रदीप (19), योगेन्द्र छोटी (20) और शैलेन्द्र बापू (18) है। जबकि गुड्डू व राम बहादुर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रामबहादुर/दीपक
