Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर वासियों ने 2022 में खोये तीन बड़े नामी लोग

कानपुर वासियों ने 2022 में खोये तीन बड़े नामी लोग

कानपुर (हि.स.)। काफी दर्द देने वाले वर्ष 2022 में कानपुर वासियों ने देश एवं विदेशों में नाम कमाने वाले तीन बड़े चेहरों को खो दिया। चमड़ों के कारोबार के लिए प्रसिद्ध कानपुर को एक अलग पहचान दिलाने वाले शहर ही नहीं देश के सबसे बड़े चमड़ा निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल के चेयरमैन इरशाद मिर्जा को खो दिया। जिन तीन चेहरों का निधन हुआ, उन्होंने कानपुर का नाम रोशन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

बतादें कि देश के सबसे बड़े चमड़ा निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल के चेयरमैन इरशाद मिर्जा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। इरशाद मिर्जा बीते कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। चार दिसम्बर दिन रविवार 2022 को एक निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। चर्म उद्योग में इरशाद मिर्जा के योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता है। उन्हें पदमश्री समेत कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इरशाद मिर्जा को कानपुर की शान भी कहा जाता था। इरशाद मिर्जा अपना नाम फोर्ब्स मैगजीन में भी दर्ज करा चुके हैं। इरशाद मिर्जा ने मिर्जा इंटरनेशनल की नींव 1979 में रखी थी। मिर्जा इंटरनेशनल लेदर बनाने, फिनिशिंग और टैनिंग का काम करती है। इरशाद मिर्जा की कंपनी में बनने वाले लेदर की विदेशों में सबसे ज्यादा डिमांड थी। कंपनी में बनने वाला लेदर विदेशों में एक्सपोर्ट होता है। इसके साथ ही इरशाद मिर्जा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस दौरान भी उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए अपना योगदान दिया है। उनकी पकड़ उद्योग जगत के साथ ही समाज सेवियों, राजनीनिक पार्टियों और नेताओं के बीच थी। उन्होंने कानपुर में समाज की बेहतरी के लिए भी खूब काम किया है। चर्म उद्योग में काम करने का तरीका भी उन्होंने सिखाया है।

खो गए सभी के चेहरों पर मुस्कान लाने के माहिर गजोधर काका

कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर 2022 को निधन हो गया था। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली में एक जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गजोधर काका की कमी तो खलेगी।

छोड़कर चले गए मायानगरी के बादशाह ओपी शर्मा

विश्व के विभिन्न देशों में नाम कमाने वाले ओम प्रकाश शर्मा 16 अक्टूबर 2022 दिन शनिवार को वे कानपुर वासियों को छोड़कर चले गए। कानपुर के मायानगरी के बादशाह बर्रा-दो निवासी 76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर) का गुर्दे की बीमारी के चलते निधन हो गया। वह कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गये थे। मायानगरी के बादशाह बर्रा-दो निवासी 76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर) का गुर्दे की बीमारी के चलते शनिवार देर रात निधन हो गया। वह कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंग होम में एक सप्ताह से भर्ती थे। वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़े थे।

अप्रैल 1952 में मूलगांव बलिया में ओम प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ था। वर्ष 1971 स्माल आर्म्स फैक्ट्री (एसएएफ) में डिजाइन के पद पर नौकरी लगी तो वह कानपुर शहर आए थे। यहां आकर पहले शास्त्री नगर स्थित कालोनी में रहे। वहां से कई साल पहले बर्रा-दो में घर बनवाया। जो भूत बंगले के नाम से जाना जाता है। वह देश विदेश में 34 हजार से अधिक शो कर चुके हैं। उनका पहला व्यावसायिक शो मुंबई में किया था। उनके परिश्रम, प्रतिभा को देखते हुए इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड 2001 व शहंशाह ए जादू की महान उपाधि दी थी। उनके शो का सबसे चर्चित रंग बिरंगी इंद्रजाल होता था।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular