Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : लखनऊ की फॉरेंसिंक एक्सपर्ट टीम ने गुलमोहर अपार्टमेंट में दोबारा...

कानपुर : लखनऊ की फॉरेंसिंक एक्सपर्ट टीम ने गुलमोहर अपार्टमेंट में दोबारा रिक्रिएट किया सीन

16वीं मंजिल से मृतक के बराबर वजन का स्टेच्यू नीचे फेंककर घटना से जुड़े पहेलुओं को बारिकी से की गई जांच

कानपुर (हि.स.)। जनपद के कल्याणपुर इलाके में स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट से गिरकर हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने सीन रिक्रिएट किया। लखनऊ से आई टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम ने एफएसएल व पुलिस अधिकारियों के सामने सीन को दोहराया। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान मृतका की मां व बहन भी मौके पर मौजूद रहे।

टीम में शामिल स्टेट मेडीकोलीगल सेल के प्रभारी डॉ गयासुद्दीन द्वारा मृतका के वजन के बराबर एक स्टेच्यू टेक्निकल टीम द्वारा बनाया गया। फिर इसे अपार्टमेंट की 16वीं मंजिल पर ले जाकर उसी समय पर गिराया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मृतका की मां व बहन को भी पुलिस ने बुलारखा था। ताकि सारी कार्रवाई उनके सामने हो सके।

इस दौरान डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति, जांच अधिकारी एडीसीपी बसंतलाल, एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला व दोनों सहायक जांच अधिकारी भी मौजूद रहे। एक्सपर्ट टीम की रिपोर्ट आने के बाद उसे एफएसएल की जांच रिपोर्ट से मिलान कराया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular