– जलापूर्ति बाधित होने से 10 लाख लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ेगा
कानपुर(हि.स.)। जल निगम की पाइप लाइन शिफ्ट होेने के चलते गंगा बैराज से जलापूर्ति शहरी क्षेत्रों में बंद रहेगी। इस भीषण गर्मी के बीच सोमवार से बुधवार तक 10 लाख से अधिक लोग जल संकट झेलना पड़ सकता है।
नवीन मार्केट में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) जल निगम की पाइप लाइन शिफ्ट करने जा रहा है। इसके चलते तीन दिन तक गंगा बैराज से जलापूर्ति बंद रहेगी। सोमवार से 18 मई तक 10 लाख लोगों को छह करोड़ लीटर पानी के लिए जूझना पड़ेगा। गंगा बैराज से रोज शहर में छह करोड़ लीटर जलापूर्ति उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में की जाती है। इससे 10 लाख जनता को लाभ मिलता है।
मैकराबर्टगंज से फूलबाग तक मेट्रो का कार्य चल रहा है। यहां से जल निगम की बैराज से आ रही मुख्य पाइप लाइन गुजर रही है। इसको नवीन मार्केट के पास शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते सोमवार से जलापूर्ति बंद कर दी गई।
इस सम्बंध में जल निगम के सहायक अभियंता मोहम्मद अजमल ने बताया कि तीन दिन जलापूर्ति बंद रहेगी।
महमूद
