Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में चोरी के वाहन को काट कर बेचने वाले दो शातिर...

कानपुर में चोरी के वाहन को काट कर बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार

— अधबने मकान में चल रहा था गोरखधंधा, मौके चोरी के 21 वाहन बरामद

कानपुर (हि.स.)। 
जूही थाना पुलिस ने पुराने वाहनों की आड़ में चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों को उस वक्त दबोचा गया जब यह लोग निर्माणाधीन मकान के अंदर चोरी के वाहनों को काट रहे थे। पुलिस को पूछताछ में इस गोरखधंधे से जुड़े कई लोगों की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
जूही थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्या ने बताया कि जूही ओ ब्लॉक सब्जी मंडी में अधबने मकान के अंदर चोरी के वाहन काटने का खेल चल रहा था। सूचना पर जब पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। मकान के अंदर भारी संख्या में वाहनों के सामान जैसे टायर, इंजन, बॉडी आदि पड़े थे। इस दौरान मौके से वाहन काट रहे दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान बजरिया निवासी मो. सलीम अंसारी और अयाज कुरैशी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यहां पर पुरानी गाड़ी काटने के साथ ही चोरी की गाड़ियों को काटने का काम किया जाता है। वाहन चोरों से यह गाड़ियां सस्ते दाम पर खरीदकर उसको काटकर कबाड़ में अधिक दाम पर बेचते हैं। 
पुलिस ने मौके से वाहन खोलने काटने और जोड़ने के उपकरण, एक कार, 20 दोपहिया वाहन और छह दोपहिया वाहनों के कटे हुए इंजन बरामद किए हैं। पुलिस ने इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। साथ ही वाहनों की नंबर प्लेट को आरटीओ कार्यालय भेजकर जांच करवाई जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular