कानपुर (हि. स.)। चकेरी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो सटोरियों को मौके से धर दबोचा। पकड़े गए सटोरियों के पास से हजारों का कैश दो मोबाइल बरामद हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
चकेरी पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर बुधवार को घनश्याम बाग वाली गली ओमपुरवा में बने एक घर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पंकज वर्मा वा विजय वर्मा को मौके से धर दबोचा। पुलिस ने मौके से करीब पचास हजार रुपये कैश वा दो मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में शातिरो ने बताया कि बिगबॉस टूर्नामेंट में होने वाले क्रिकेट मैच में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खेलते हैं।
इस दौरान वह लाखो रुपये का रोज सट्टा खेलते हैं। वहीं थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को मुखबिर खास द्वारा एक घर में सट्टा खेलने की जा जानकारी मिली थीं। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी तो पुलिस ने दो युवकों को मौके से हजारों रुपये के कैश सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से इनके अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ कर रहीं हैं जल्द पुलिस सटोरियों के गैंग को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगी।
