Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर देहात में पड़ोसी ने युवक को पेट्रोल डालकर जलाया

कानपुर देहात में पड़ोसी ने युवक को पेट्रोल डालकर जलाया

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते दबंग पड़ोसी ने शुक्रवार की देर रात को युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रुप से झुलसे युवक को परिवार ने सीएचसी में भर्ती कराते हुए आरोपित के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
रसूलाबाद के खपरेमऊ गांव में रहने वाला लक्ष्मण शुक्रवार की देर रात को अपने घर से बाहर निकला था। आरोप है कि इसी बीच उसके पड़ोसी ताराचंद बिना किसी कारण उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर फरार हो गया। आग की लपटों में घिरा देखकर परिवार और स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक 50 फीसदी से ज्यादा झुलसा हुआ और उसकी हालत नाजुक है। 
शनिवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित युवक का बयान दर्ज किया। वहीं, ग्रामीणों की माने तो लक्ष्मण का ताराचंद से गली को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार ने दबंग पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।
थानाप्रभारी ने बताया कि पड़ोसी द्वारा एक युवक को आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular