कानपुर । कानपुर देहात में रसूलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम खेत गई एक किशोरी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म कर डाला। पीड़िता की मां की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके एक आरोपित को दबोच लिया जबकि उसके फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शनिवार देर शाम खेत की तरफ गई थी। तभी गांव के वीर सिंह, ठाकुर उर्फ गोविंद और गोविंद कुमार निवासी तालग्राम कन्नौज ने उसे घेरकर लिया और तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपितों के चंगुल से छूट कर अस्त-व्यस्त हालत में किशोरी जब घर पहुंची तो फफक-फफककर रोने लगी। उसने अपने साथ हुई घिनौनी वारदात के बारे में बताया। वहीं, गांव वालों को मामले की भनक लगने पर रविवार को कुछ लोग सुलह-समझौते के लिए दबाव डालने लगे। रविवार शाम पीड़िता बेटी के साथ थाने पहुंची। जहां उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके फरार साथियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
कानपुर देहात में नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने किया गैंगरेप
RELATED ARTICLES
