Sunday, April 5, 2026
Homeखेलकानपुर टेस्ट : भारत ने पहले दिन लंच तक 1 विकेट पर...

कानपुर टेस्ट : भारत ने पहले दिन लंच तक 1 विकेट पर बनाए 82 रन, गिल का अर्धशतक

कानपुर (हि.स.)। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां ग्रीन पार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 52 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि भरोसे मंद चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरूआत खराब रही और 21 रनों के कुल योग पर मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर टॉम ब्लंडेल को कैच देकर चलते बने। इसके बाद पुजारा और गिल ने संभलकर खेलते हुए लंच तक भारत को कोई नुकसान नहीं होने दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular