Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुरः भाजपा विधायक के आवास पर फेंका बम, तीन को पकड़ा

कानपुरः भाजपा विधायक के आवास पर फेंका बम, तीन को पकड़ा

कानपुर में भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी के घर पर सोमवार रात बम फेंके जाने से सनसनी फैल गई। विधायक के शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों और क्षेत्रीय लोगो ने तीन आरोपितों को दौड़ाकर दबोच लिया, जबकि मुख्य आरोपित भाग निकला। पकड़े गए तीनों आरोपितों को काकादेव पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनके पास से तमंचा और देसी बम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां देर रात तक पूछताछ जारी रही।

घटना विधायक के काकादेव के नवीन नगर स्थित घर की है। विधायक के मुताबिक रात करीब 8:35 बजे टहल कर आए और घर में दाखिल हो रहे थे तभी दस मीटर दूरी पर एक बम गिरा। बम देखते ही विधायक ने सुरक्षाकर्मियों को आवाज लगाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular