अली रिजवी (सनी)
अयोध्या।
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णनम और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां प्रमोद ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। ज्ञानव्यापी के सर्वे में मिले शिवलिंग के मामले में उन्होंने कहा कि यह अद्भुत और चमत्कारी विषय है। हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है और अब प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। अब सरकार को चाहिए कि ताजमहल और कुतुबमीनार हिंदुओ को दे दे।
अयोध्या पहुंचे दोनों नेताओं का यहां भव्य स्वागत किया गया। प्रमोद और दीपेंद्र ने रामलला का आशीर्वाद लिया। साथ ही हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का भी दर्शन पूजन किया। अयोध्या में राज ठाकरे के आगमन का हो रहे विरोध को लेकर उन्होंने कैसरगंज सांसद बृजभूषण को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण और राज ठाकरे एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। इनका धर्म आस्था और भावनाओं से कोई लेना देना नही है। दोनों ही दुकान चमकाने के लिए राजनीति करते हैं। कांग्रेस नेता ने
राज ठाकरे और आईएम के ओवैसी को सौतेला भाई बताया। ताजमहल को लेकर डाली गई याचिका पर प्रमोद ने कहा कि कोर्ट ने ताला खोलने से मना किया है। कुतुब मीनार और ताजमहल को लेकर जो भी विषय है वह भारत सरकार के अधीन है।सरकार को चाहिए कि ताजमहल कुतुबमीनार हिंदुओं को सौंप दे। इस दौरान पार्टी प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेता मोजूद रहे।
पूरी दुनिया मे हमारी न्यायपालिका सबसे सही: दीपेंद्र हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पुत्र व राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने ज्ञानवापी मामले पर बोलते हुए कहा कि पूरे दुनिया में हमारी न्यायपालिका सही है। भारत सरकार से अपील है कि देश के सामने मामले की पूरी जानकारी दी जाए। साथ ही न्यायपालिका तक जानकारी भी जल्द से जल्द पहुंचाई जाए। तत्काल सुनवाई के साथ न्यायपालिका तथ्यों के आधार पर फैसला ले।
