Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

वाराणसी(हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोके जाने से नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं के निशाने पर सीधे असम के मुख्यमंत्री है। बुधवार को पांडेयपुर में जुटे कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के खिलाफ जमकर भड़ास निकालने के बाद उनका प्रतीक पुतला फूंक आक्रोश जताया।

विरोध प्रर्दशन में शामिल पार्टी के स्थानीय महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कोई रोक नहीं सकता। असम में यात्रा को रोक कायराना हरकत की गई है। पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गाँधी के नेतृत्व में जन-जन को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक न्याय मिलने तक लड़ते रहेंगे। असम के मुख्यमंत्री ने न्याय के हक़ की आवाज के बदले न्याय के योद्धाओं को लाठियां-गालियां दी हैं। यह शर्मनाक कृत्य है। विरोध प्रदर्शन में मयंक चौबे, अनुभव राय, चंचल शर्मा, परवेज खान आदि शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular