लखनऊ(हि.स.)। कांग्रेस की ‘बोलो तो बदलेगा यूपी’ सोशल मीडिया कार्यशाला में पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने वॉलेंटियर्स को सम्बोधित किया। कार्यशाला में प्रियंका ने अपनी बातों को रखा और सोशल मीडिया पर कांग्रेस की नीतियों को रखने पर चर्चा की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने वालेंटियर्स से कहा कि सोशल मीडिया अपनी बात कहीं से कहीं पर पहुंचाने का बड़ा माध्यम हो चुका है। कांग्रेस की नीतियों और प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना है। इसके लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।
उन्होंने कार्यशाला में आह्वान करते हुए कहा कि आज विभिन्न घटनाक्रम हो रहे हैं और इसमें कांग्रेस का पक्ष रखते हुए सावधानी रखनी है। जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए हम अपनी बातों को रखें। कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के हित में ही बात करती है।
इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर सहित सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कई वालेंटियर्स मौजूद रहे।
