Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कहीं चुनाव से न रह जाएं वंचित, उम्मीदवारों को जेब करनी पड़ी...

 कहीं चुनाव से न रह जाएं वंचित, उम्मीदवारों को जेब करनी पड़ी ढीली

– एक वर्ष से अधिक के बकाएदार हैं तो नहीं लड़ पाएंगे निकाय चुनाव, ऐसा था नियम

– नगर पालिका परिषद मीरजापुर को मिला आठ लाख रुपये अधिक राजस्व

– 47 से अधिक उम्मीदवारों पर पांच वर्षों से बकाया था जल व गृह कर

मीरजापुर (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव को लेकर घमासान जारी है। उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। ऐसे में वह हर हथकंडे अपना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद के लिए अच्छी खबर यह रही है कि जिन लोगों पर करीब पांच वर्ष से जल कर, गृह कर बकाया था उन्होंने उम्मीदवार बनते ही सब जमा कर दिया। ऐसे में पालिका को चुनाव के बहाने करीब आठ लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।

चुनाव आयोग के अनुसार जो भी नगर पालिका परिषद के एक वर्ष से अधिक के बकाएदार हैं तो वह निकाय चुनाव लड़ने से वंचित हो जाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को एक वर्ष के बकाए का देनदार नहीं होने का प्रमाण पत्र भी निर्वाचन अधिकारी को देना होगा। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में एनओसी लेने के लिए होड़ सी लग गई। करीब 300 से ज्यादा उम्मीदवार कार्यालय पहुंचे और वर्षों का बकाया तुरंत जमाकर एनओसी ले लिया। इनमें 47 से ज्यादा ऐसे लोग रहे जिन्होंने पांच वर्षों से कभी जल व गृह कर भरा ही नहीं। वहीं कुछ पर तो दो लाख से कम ही बकाया था, लेकिन उन्होंने भी तुरंत जमा कर एनओसी ले लिया। उन्हें डर था कि कहीं वह चुनाव से वंचित न रह जाएं।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular