Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में रायबरेली का लाल शहीद

कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में रायबरेली का लाल शहीद

रायबरेली (हि. स.)। कश्मीर में हुए आतंकी हमले में सोमवार को रायबरेली का एक लाल शहीद हो गया। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए परिजनों को इसकी सूचना दी। शहीद के पैतृक गांव और शहर स्तिथ निवास पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। 

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के तंगन बाईपास पर दोपहर को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 110 बटालियन पर घात लगाकर हमला किया। जिसमें दो जवान शहीद हो गए और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।शहीद जवानों में एक शैलेन्द्र सिंह जिले के डलमऊ क्षेत्र के अल्हौरा के रहनेवाले थे। शहीद के पिता नरेंद्र बहादुर सिंह रायबरेली में आइटीआई में नौकरी करते थे। 

शैलेन्द्र सिंह का परिवार वर्तमान में शहर के मालिकमऊ मुहल्ले में रहता है। 2010 में उनकी शादी चांदनी से हुई और उनके आठ वर्ष का बेटा कुशाग्र है। शैलेन्द्र सिंह वर्तमान में सोपोर में सीआरपीएफ 110 बटालियन में तैनात थे और कुछ दिन पहले ही  छुट्टियों पर घर आये थे। आतंकवादी हमले में जैसे ही शहीद होने की सूचना परिजनों को मिली कोहराम मच गया और आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। धीरे-धीरे शहीद के पैतृक गांव और शहर स्तिथ आवास में लोगों का जमावड़ा लग गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular