Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमिश्नर ने महाराष्ट्र भ्रमण पर जा रही एफपीओ वैन को हरी झंडी...

कमिश्नर ने महाराष्ट्र भ्रमण पर जा रही एफपीओ वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

वाराणसी (हि.स.)। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के तत्वावधान में रविवार को महाराष्ट्र भ्रमण पर जा रही वैन को कमिश्नर कौशलराज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,जिसमें पूर्वांचल के 20 और 11 एफपीओ बनारस मंडल के हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एपीडा की पहल पर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिससे किसानों और किसान संघों को कृषि उत्पाद निर्यात से जुड़ी जानकारियां हासिल हो सकें। 15 से 21 जनवरी के बीच आयोजित यह यात्रा किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। नासिक, वासी, मुंबई इन सभी जगहों से निर्यात के क्रियाकलापों को बारीकी से सीखेंगे तथा वापस आकर गाँव-गाँव किसानों को जानकारी देंगे। 245 एकड़ में कृषि कार्गो के लिए बाबतपुर के पास चिह्नित स्थल पर जल्द ही काम होना शुरू होगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular