औरैया(हि.स.)। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए है। ये वही बदमाश है, जिन्होंने 23 दिसम्बर 2021 को एक कैब चालक की हत्या की थी। पुलिस को इनकी करीब 15 दिनों से तलाश थी। घायलों को सीएससी अजीतमल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने अन्य पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
एसपी ने बताया कि 23 दिसम्बर को अजीतमल थाना क्षेत्र में पुलिस को अलग-अलग क्षेत्रों में दो लाशे मिली थी। इसमें एक लाश महिला की और दूसरी हरियाणा निवासी कैब चालक के रुप में शिनाख्त हुई थी। घटनास्थल से एक कार भी बरामद हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तंत्रों से कैब चालक के हत्यारों का पता चला।
रविवार सुबह सूचना पर कैब चालक की हत्या में शामिल दो युवकों की लोकेशन प्रतापपुरा इलाके में मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधियों को अत्मसमपर्ण करने को कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई, जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। इन्हें अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालांकि एसपी अभिषेक वर्मा ने कैब ड्राइवर की हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया। लेकिन इन दोनों बदमाशों ने ही हत्या की थी यह जरूर बताया है। पूछताछ के बाद ही हत्या करने की सही वजह सामने आएगी।
सुनील
