– वर्दी की हुई जांच, परखी गई स्टार की चमक
– ड्रिल में दिखी चुस्ती, एकरुपता का हुआ निरीक्षण
गोरखपुर(हि.स.)। शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक परेड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा ने सलामी ली और जवानों को दौड़ लगवाकर उनकी चुस्ती परखी। वर्दी का टर्नआउट देखा और स्टार की चमक को परखा।
शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक रूप से जवानों के फिट रहने के लिए परेड कराने वाले जवानों को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी हुई। एएसपी ने ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देश दिया। इसके अलावा भी कई अन्य महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा ने पुलिस लाइन के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को भी चेक किया। कमियों को पूरा कराने को कहा। बता दें कि प्रत्येक थानों पर भी शुक्रवार की परेड की गयी। सम्बन्धित प्रभारियों ने यहां भी वर्दी का टर्नआउट देखा।
आमोद
