Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश एसएसपी ने किया पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण

 एसएसपी ने किया पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण

मेरठ़ (हि.स.)। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण करके अधिकारियों को खामियों को सुधारने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। परेड में सलामी के उपरान्त एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन मेरठ का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी के साथ एसपी सिटी पीयूष कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ लाइन्स विवेक चन्द्र यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय, प्रतिसार निरीक्षक मुकेश सिंह रावत उपस्थित रहे।

इस दौरान एसएसपी ने पुलिस लाईन परिसर में बने भोजनालय, बैरिक, शौचालय, जीपी स्टोर, आरमरी एवं परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular