Friday, April 10, 2026
Homeराज्यएयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की हुई मौत

एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की हुई मौत

राज्य डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। रायपुर एयरपोर्ट पर यह हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया है कि इस हादसे में दोनों ही पायलटों की मौत हो गई है। सीएम ने बताया कि दोनों पायलट, कैप्टन पांडा और कैप्टन श्रीवास्तव की इस हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने मृतक पायलटों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। इस हादसे को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि क्रैश के बाद दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गये थे। जिन्हें रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन दोनों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच की जा रही है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि यह अगस्ता हेलीकॉप्टर था, जिसे राज्य सरकार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

यह भी पढें :  योगी के भरोसे मंद अधिकारी को बनाया गया कार्यवाहक DGP

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular