Sunday, April 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलएक साल से फरार वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

एक साल से फरार वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। अलीगंज थाना से एक साल से वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त शोएब अहमद जानकीपुरम के मिर्जापुर निवासी है। उसका एक गिरोह है जो अपनी आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इन लोगों ने कई वारदातों को एक साथ मिलकर अंजाम दिया है। इस गिरोह की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी के तहत पुलिस ने शोएब को गिरफ्तार किया है जो एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular