-कार्यालय पर बैठे धरना देकर, अधिकारियों व कर्मचारियों के अंदर-बाहर आने-जाने पर रोक
गजियाबाद(हि.स.)। जीडीए की मधुवन बापूधाम योजना के प्रभावित किसानों ने सोमवार को जीडीए मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं किसान इंडिया गेट पर धरना देकर बैठ गए और जीडीएस कर्मचारियों व अधिकारियों को न तो अंदर आने दिया गया और न ही बाहर जाने दिया गया। इस दौरान किसान जीडीए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। किसानों में बड़ी संख्या में महिलाएं थीं।
भारतीय किसान यूनियन टिकट टिकैत के बैनर तले बडी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली आदि से जीडीए पर पहुंचे तथा प्राधिकरण के मुख्य गेट को घेर लिया। किसानों ने एलान किया कि जब तक उनकी सुनवाई न होगी,उतने वह अब हिलने वाले नहीं है।
दूसरी ओर इससे पहले किसानों के आंदोलन को देखते हुए एडीएम भू अर्जन सदरपुर पहुंच गए तथा करीब एक घंटे तक किसानों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन इस बीच किसी तरह का हल न निकलने पर जीडीए की तरफ कूच किया तथा किसान जीडीए को घेरकर धरने पर बैठ गए।
किसानों के आंदोलन को देखते हुए सुबह से ही जीडीए में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थीं तथा दमकल विभाग की गाड़ी तैनात करने के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। समाचार लिखे जाने तक किसानों का धरना जारी था। जीडीए का कोई बड़ा अधिकारी कार्यालय में नहीं था।
फरमान अली
