भारत को 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने वाली भारत की बेटी व मिस यूनिवर्स 2021 बन चुकीं हरनाज संधू की हर तरफ हर कोई तारीफ़ कर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर हरनाज संधू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेत्री एवं फेमस मॉडल उर्वशी रौतेला के साथ नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को खुद उर्वशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।इ स वीडियो में उर्वशी एक हाथ से तिरंगा लहराती दिख रही थीं और दूसरी तरफ उन्होंने हरनाज को पकड़ा था। हरनाज इस दौरान उर्वशी रौतेला की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि वो उर्वशी रौतेला के साथ खड़ी हैं। क्योंकि वह हमेशा उन्हें फॉलो करती आई हैं।
सोशल मीडिया पर उर्वशी और हरनाज का यह वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। गौरतलब है कि 21 साल की हरनाज ने मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम कर लिया। इस मौके पर उर्वशी रौतेला भी मंच पर मौजूद थीं, वह इस प्रतियोगिता के जजों में से एक थीं। जब हरनाज ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम किया तो उस वक्त हरनाज के साथ -साथ उर्वशी भी काफी इमोशनल हो गईं थी। इस पल ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया ।
सुरभि सिन्हा/कुसुम
