Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उमेश पाल हत्याकांड में सरकार अपनी विफलताओं पर डाल रही पर्दा :...

 उमेश पाल हत्याकांड में सरकार अपनी विफलताओं पर डाल रही पर्दा : मायावती

– क्या सरकार दूसरा ‘विकास दूबे काण्ड’ करेगी

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा ‘विकास दूबे काण्ड’ करेगी?

मायावती का यह ट्वीट प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकाण्ड के बाद अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर आया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकाण्ड के बाद इस सम्बंध में काफी आपाधापी में अब तक की गई पुलिस कार्रवाई जो जनता के सामने आई है, उससे लोगों में यूपी में कानून के राज के प्रति भारी संदेह है कि क्या सरकार अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए दूसरा ‘विकास दूबे काण्ड’ करेगी?

उन्होंने कहा कि वैसे पुराने राजू पाल हत्याकाण्ड के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर यूपी सरकार खासकर कानून व्यवस्था को लेकर काफी तनाव व दबाव में है। किन्तु पूरा देश देख रहा है कि क्या सरकार कानून द्वारा कानून के राज पर अमल करेगी या अपराधियों को सड़क पर समाप्त करके अपराध रोकेगी?

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular