– तालाब के सुंदरीकरण का शिलान्यास करेंगे
गाजियाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 जून को गाजियाबाद आ रहे हैं । श्री मौर्य यहां भोजपुर ब्लॉक के भट्जन पलोता गांव में अमृत सरोवर तालाब के सुंदरीकरण का शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कार्यवाहक सीडीओ पी एन दीक्षित, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने भी कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों में जुटे स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे भट्जन पलोता गांव में पहुंचेंगे और शिलान्यास करके मेरठ के लिए रवाना हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत का तालाब का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में 15 तालाबों का योजना के अंतर्गत किया जाना है। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं।
फरमान अली
