Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री केशव ने थांवरदास को नमन किया, रामास्वामी व सितारा देवी...

 उप मुख्यमंत्री केशव ने थांवरदास को नमन किया, रामास्वामी व सितारा देवी को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आध्यात्मिक गुरु साधु थांवरदास लीलाराम वासवानी की जयंती पर नमन किया है।

उप मुख्यमंत्री केशव ने ट्यूट कर भारतीय संस्कृति और धार्मिक सहिष्णुता के अनन्य उपासक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक, आध्यात्मिक गुरु साधु थांवरदास लीलाराम वासवानी की जयंती पर शत-शत नमन किया है।

उन्होंने विश्वस्तर पर शांति स्थापित करने के लिए श्रीलंका में चलाए गए अभियान ‘ऑपरेशन पवन’ में अहम भूमिका निभाने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर रामास्वामी परमेश्वरन के बलिदान दिवस पर भी विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नृत्य सम्राज्ञी सितारा देवी की पुण्यतिथि पर ट्यूट कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार एवं पद्मश्री से सम्मानित नृत्य सम्राज्ञी सितारा देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

जितेन्द्र पाण्डेय

RELATED ARTICLES

Most Popular