Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकालेंगे शिवपाल यादव

उप्र: सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकालेंगे शिवपाल यादव

लखनऊ(हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आगामी 12 अक्टूबर से सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के माध्यम से चुनावी शंखनाद की घोषणा की। ये रथ यात्रा सात चरणों में प्रदेश के 75 जिलों में जायेगी और प्रसपा के चुनावी बातों को रखेगी।

प्रसपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को उन्होंने सदैव गठबंधन के लिए अपनी पहली प्राथमिकता माना है, लेकिन अब इंतजार की सीमा खत्म हो चुकी है। 11 अक्टूबर को गठबंधन पर कोई जवाब ना आने पर रथ यात्रा के साथ ही प्रसपा अन्य विकल्पों पर विचार करेगी।

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रसपा कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाती है कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

भाजपा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, व्यवसायी, मध्यवर्ग और युवाओं को छला है। सरकार शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और इलाज उपलब्ध करा पाने में पूर्णतया नाकामयाब है। बेटियों को सुरक्षा और न्याय न दें पाने की वजह से जनता में सरकार के खिलाफ बहुत गुस्सा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular