Friday, June 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : सात पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

उप्र : सात पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

लखनऊ (हि.स.)। शासन ने मंगलवार को प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के सात पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है।

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन पीसी मीना ने देर शाम को तबादला आदेश जारी कर दिया है। जिन पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला हुआ है, उनमें सीमा यादव को पुलिस उपाधीक्षक बाराबंकी से हटाकर उन्हें मंडलाधिकारी मुरादाबाद भेजा गया है। आभा पाण्डेय को मंडलाधिकारी लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना लखनऊ, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी से मंडलाधिकारी लखनऊ, चन्द्रकेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी भेजा गया है।

ताहिर हुसैन को सहायक सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर से सहायक सेना नायक छठवी वाहिनीं पीएसी मेरठ और बाबू लाल यादव को सहायक सेना नायक 12वीं वाहिनी फतेहपुर में नयी तैनाती मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular