Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र: सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है : मायावती

उप्र: सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायवती ने बुधवार को कहा कि यूपी के सड़कों की हालत फिर से इतनी खराब हो गई है कि लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि सड़कों में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है।

मायावती ने एक ट्वीट के जरिये कहाकि यूपी में काननू, स्वास्थ्य व्यवस्था की तरह ही यहां के सड़कों की भी दुर्दशा व खस्ताहाली से आमजन जीवन काफी बेहाल है और गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क हादसों व इसमें होने वाली दर्दनाक मौतों की खबरों से अखबार भरे पड़े हैं।

यह अति दुखद है और सरकार की विफलता का जीता जागता प्रमाण है। सड़कें लोगों की बुनियादी जरुरत है। विकास से विशेषत जुड़ी हुई हैं। इनके बारे में सरकार नारे व दावे कर रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular