Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 44 कार्यों के लिए...

उप्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 44 कार्यों के लिए 35.32 करोड़ अवमुक्त

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश शासन द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क मार्गो पुनर्निर्माण एवं मिसिंग लिंक व अन्य ग्रामीण मार्गों के 44 चालू कार्यो हेतु  35 करोड़ 32 लाख 66 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस संबंध में गुरुवार को आवश्यक शासनादेश भी जारी कर दिया गया। 

 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां बताया कि शासन द्वारा जनपद बिजनौर में बिजनौर-नूरपुर-छजलैट मार्ग (लम्बाई 71.125 किमी) के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए नौ करोड़ 46 लाख एक हजार रुपये की धनराशि  का आवंटन किया गया है। इस परियोजना की स्वीकृत लागत 208 करोड़ 87 लाख 82 हजार रुपये है, जिसके सापेक्ष अब तक 199 करोड़ 41 लाख 81 हजार रुपये की धनराशि का आवंटन किया जा चुका है।
श्री मौर्य ने बताया कि शासन द्वारा पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत जनपद गोंडा में इटियाथोक-बलरामपुर मार्ग से देवरहना, ज्योरा भरवा, लोनपुरवा, इटिहिया नवीजोत तक संपर्क मार्ग हेतु द्वितीय किस्त के रूप में 01 करोड़ 62 लाख 79 हजार रुपये की  धनराशि का आवंटन किया गया है। 
डप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत कार्य कड़ी निगरानी में समयबद्ध ढंग से कराये जांय तथा आवंटित धनराशि का दुरुपयोग न होने पाए। अधिकारियों से उन्होंने यह भी कहा है कि शासनादेश में जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा त्वरित आर्थिक विकास योजना के मार्गदर्शी सिद्धांतों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular