लखनऊ(हि.स.)। एक सप्ताह से प्रदेश में बारिश की स्थिति ठीक है, लगभग हर दिन सामान्य या उससे अधिक बारिश हो जा रही है। इससे किसानों के चेहरे पर भी खुशी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 3.7 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो इस दिन सामान्य के लगभग बारिश हुई।
मंगलवार को मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की औसत वर्षा 3.7 मि.मी. हुई, जबकि इसी दिन 4.1 मि.मी. सामान्य वर्षा माना जाता है। सबसे ज्यादा बारिश 21.5 मिमी चित्रकूट में हुई है। वहीं कौशांबी में 20.1 मिमी बारिश हुई।
वहीं जून से अबतक प्रदेश में 453.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा से 262.4 मिमी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है।
उपेन्द्र
