Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : बादल से तापमान में आयी गिरावट, उमस ज्यादा

उप्र : बादल से तापमान में आयी गिरावट, उमस ज्यादा

लखनऊ (हि.स.)। हल्की बारिश और बादल के कारण तापमान में गिरावट आयी है लेकिन आर्द्रता ज्यादा होने के कारण उमस बरकरार है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। सुबह साढ़े दस बजे झांसी और मेरठ में सबसे अधिक आर्द्रता 74 प्रतिशत थी। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा फतेहगढ़ का रहा, जहां का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग द्वारा बुधवार को दी गयी जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हमीरपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 35.6 डिग्री, वाराणसी का 38 डिग्री, सुल्तानपुर का 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह लखनऊ का 37.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जबकि गोरखपुर का 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular