Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र : पांच पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

उप्र : पांच पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

लखनऊ(हि.स.)। शासन ने बुधवार को प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) के पांच पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया है।

पुलिस मुख्यालय से जारी एक आदेश पत्र के मुताबिक जिन पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला हुआ है, उनमें राजीव प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक इटावा से पुलिस उपाधीक्षक मऊ बनाया गया है। अमित कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मऊ के पद से हटाकर उन्हें इटावा भेजा गया है। दरवेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक इटावा से पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा, राणा महेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थनगर से पुलिस उपाधीक्षक इटावा और हरिश चन्द्र को पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थनगर भेजा गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular