Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र के 2.13 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि

उप्र के 2.13 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि

मेरठ (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 2.13 करोड़ किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 4260 करोड़ रुपए भेजे गए।

संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। उन्होने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए और स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सूचना विभाग की एलईडी वैन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन व कृषकों से वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानंमत्री ने बटन दबाकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत देश के नौ करोड किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि हस्तानांतरित की। इसमें उत्तर प्रदेश के 2.13 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में  4260 करोड़ रुपए की धनराशि भी शामिल है। 
सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आज बडा अद्भूत संगम है, क्योंकि आज गीता जयंती, पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिन, अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती व क्रिसमस भी है। सुशासन की पहली कसौटी यही है कि एक रुपया भेजे तो एक रूपया लाभार्थी को मिलें। प्रधानमंत्री ने अपनी दूरदर्शी सोच से प्रधानमंत्री जनधन बैंक खाते खुलवाकर गरीबों का कल्याण किया है, जिससे अनेक लोगों के खातों में विभिन्न योजनाओं की धनराशि हस्तानांतरित हो रही है। मेरठ दक्षिण विधायक डाॅ. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि जिन्हे कभी किसानो की चिंता नहीं रही वह किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपने एजेन्डे पर कार्य कर रहे है। ऐसे लोगो से किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ब्लाॅक दौराला में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular