Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्रः मुख्यमंत्री योगी ने दलित कार्यकर्ता के घर पर खायी खिचड़ी

उप्रः मुख्यमंत्री योगी ने दलित कार्यकर्ता के घर पर खायी खिचड़ी

गोरखपुर (हि.स.)। चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा के दलित कार्यकर्ता अमृत लाल भारती के घर पर खिचड़ी खायी। उनके साथ भाजपा की गोरखपुर क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारी भी थे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।

मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा ने सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने झुंगिया स्थित अमृत लाल भारती के घर पर खिचड़ी खायी। अमृत लाल भारती भाजपा से पिछले 40 साल से जुड़े हुए हैं। उनके घर मुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर खिचड़ी खायी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी की नीतियों के बारे में चर्चा की। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सहभोज में सिर्फ पांच लोग ही शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अमृत लाल और उनके परिजनों को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के अंदर सभी 27 हजार शक्ति केंद्रों पर सहभोज का आयोजन किया। इसी के तहत वे यहां आए हैं। भारतीय जनता पार्टी का जो मिशन रहा है सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास, सबका प्रयास उसी का यह रूप है। समाजिक समता का प्रतीक सहभोज का मतलब किसी अनुसू्चित या दलित बस्ती में जाना और इन लोगों के साथ विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम पहले बड़े पैमाने पर करने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा का जो स्थापित सिद्धांत है- राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास, उसका ही एक हिस्सा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के डॉ. भीमराव अंबेडकर की भावना के अनुरूप सभी को योजनाओं का लाभ दिया है।

पुनीत/ पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular