मेरठ (हि.स.)। जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि उपद्रवियों, असामाजिक तत्वों और समाज में वैमनस्य फैलाने वालों को चिहिन्त करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसी भी सूरत में जनपद का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
बचत भवन में मंगलवार को कानून एवं शांति व्यवस्था की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के बालाजी ने कहा कि कानून व्यवस्था प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अधिकारी लगातार भ्रमणशील व सतर्क रहें। आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए। निलंबित लाइसेंस के शस्त्रों को थाने में जमा कराया जाए। मेरठ के लोग अमन पसंद है। मेरठ एक क्रांतिधरा है। यहां सभी मिलकर अपने-अपने त्यौहार मनाते है व भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के साथ रहते है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी जनता से बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करें। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अविनाश पांडेय, एसपी नगर अखिलेश नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन सिंह गब्र्याल, एडीएम नगर अजय तिवारी, एसीएम सुनीता सिंह, उप जिलाधिकारी मेरठ संदीप भागिया, एसडीएम मवाना कमलेश कुमार गोयल, एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय आदि मौजूद थे।
उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों चिहिन्त करके कार्रवाई की जाए: जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES

