Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में भाजपा सशक्त स्थिति में - मेनका गाँधी

उत्तर प्रदेश में भाजपा सशक्त स्थिति में – मेनका गाँधी

– 64 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 16 सम्पर्क मार्गों का मेनका गांधी ने किया शिलान्यास 

सुलतानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त स्थिति में है, बशर्ते पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जनता की जरूरतों को पूरा करना होगा। उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को इस संकटकालीन स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। 
यह बाते पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद मेनका गांधी ने रविवार को कही। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 64 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 16 सड़कों के निर्माण से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़कों के निर्माण के लिए मार्च 2022 तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मोतिगरपुर से दोस्तपुर, बिरसिंहपुर से बरौसा व कादीपुर से अखंडनगर मार्गों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 
शिलान्यास समारोह में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार अहिरवार ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित होने वाली 16 सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सड़कों का निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। 
इस अवसर पर जयसिंहपुर के विधायक सीताराम वर्मा, इसौली विधायक अबरार अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण मौजूद थे। श्रीमती गांधी ने सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र के ग्राम पिकौरा, हुसेपुर, धम्मौर, मनभौना, शनिचरा गांव में एकत्रित जनसमूह को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए तीसरे लहर का सामना करने के लिए सतर्कता बरते जाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में महुआ के पौधे का रोपण भी किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular