Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में गोशालाओं की स्थिति बदहाल : कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में गोशालाओं की स्थिति बदहाल : कांग्रेस

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले पौने 05 साल में उत्तर प्रदेश की गौशालाओं में गायों पर हो रहे अत्याचार पर योगी सरकार मौन साधे रही। मोदी सरकार ने भी इस दिशा पर कोई काम नहीं किया और ना ही कभी गाय का नाम लिया। अब जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आए हैं तो मोदी को गोवर्धन और पशुधन का ख्याल आया है। मोदी जनता को बता रहे हैं कि गाय पूजनीय होती है। यह कौन नहीं जानता ? प्रधानमंत्री को बताना चाहिए की गौशालाओं में गायों की बदहाली के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने क्या किया है ?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एक जानवर पर योगी सरकार ने महज 30 रूपये आवंटित किए। 30 रूपये में जानवर को भूसा, हरा चारा, गुड़, चना और उनके स्वास्थय की देखभाल की व्यवस्था करा पाना कठिन है। उस 30 रूपये में भी खूब भ्रष्टाचार हो रहा है। जानवरों की फर्जी संख्या दिखाकर ज्यादा बिल बनाया जाता है। उपलब्ध जानवरों को खराब अनाज और चारा दिया जाता है, जिसकी वजह से जानवर कमजोर हो जाते हैं और अंत में मर जाते हैं।

उन्होंने कहा पशु डॉक्टर फीस तो लेते हैं, मगर जानवरों को देखने नहीं जाते। जिस वजह से गायें गौशालाओं में मरने को मजबूर हैं। योगी सरकार ने गौशालाओं के लिए जो बजट आवंटित किया, उस बजट में गायों का ख्याल कम और भ्रष्टाचार पर ज्यादा ध्यान दिया गया।

बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular