Thursday, September 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया

उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश जल निगम के हजारों कर्मचारियों को दूसरे विभाग में मर्ज किये जाने की पुष्टी होते ही सोमवार को उप्र जल निगम संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने कार्यालय से सड़क तक मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। 
मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जल निगम के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार से मिलना चाहता था लेकिन किन्ही कारणवश प्रबंध निदेशक से उनकी भेंट नहीं हो सकी। इसके बाद संघर्ष समिति की एक बैठक हुई और उसमें मंगलवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करना तय हुआ। 
उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के कर्मचा​री नेता जेपी पांडेय ने बताया कि संघर्ष समिति बीते 20 दिनों से प्रदर्शन कर रही है। संघर्ष समिति में कई यूनियनें शामिल हैं और समिति की मुख्य मांग चार माह से नहीं मिला वेतन है। समिति चाहती है कि उसे अभी तक नहीं मिला वेतन प्राप्त हो। 
उन्होंने बताया कि वेतन की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच में प्रबंध निदेशक की ओर से एक पत्र जारी कर दिया गया, जिसमें पांच हजार के करीब कर्मचारियों को जल निगम से निकाय व पंचायत विभागों में भेजने की तैयारी बतायी गयी। जिससे कर्मचारियों को गुस्सा फुट पड़ा, वे अब प्रबंध निदेशक से वार्ता कर अपनी बातों को रखना चाहते है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular