लखनऊ । रविवार को कोरोना संक्रमण से 290 मरीजों की मौत हो गई और 30,983 नए मरीज मिले। राज्य में अब तक कुल 13,162 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि अब तक कुल मामलों की संख्या 13,13,361 हो गई है।
राज्य में अब नए संक्रमितों की तुलना में उपचार के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। राज्य में मिले 30,983 संक्रमितों की तुलना में पिछले 24 घंटे में 36,650 संक्रमित संक्रमण से उबरे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 10,04,447 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में इलाजरत मरीजों की संख्या कम हुई है और इस समय कुल 2,95,752 मरीजों का इलाज चल रहा है। श
शनिवार को राज्य में अब तक सबसे ज्यादा 2.97 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक कुल 4.13 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 3,342 नए संक्रमित मिले और 25 मरीजों की मौत हो गई। इसी अवधि में वाराणसी में 1,610, गौतमबुद्धनगर में 1,571, कानपुर नगर में 1,357, सहारनपुर में 1,089, गाजियाबाद में 1,085 और मेरठ में 1,033 नए संक्रमित मिले हैं। कानपुर नगर में 21, गाजियाबाद में 20, झांसी में 18, वाराणसी में 16, प्रयागराज में 14, आगरा में 13, गौतमबुद्ध नगर में 12 और मरीजों की मौत हो गई।
उत्तरप्रदेश में कोरोना से 290 मरीजों की मौत, 30,983 नए मरीज मिले
RELATED ARTICLES
