Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाउतरौला पुलिस ने कोतवाली के परिसर में सहकर्मियों के साथ जमकर होली...

उतरौला पुलिस ने कोतवाली के परिसर में सहकर्मियों के साथ जमकर होली खेली

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।
लोगों की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले पुलिस कर्मियों ने होली एवं शब ए बराअत का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद रविवार को अपने परिवार से दूर उतरौला कोतवाली के परिसर में सहकर्मियों के साथ जमकर होली खेली। रंग, अबीर, गुलाल से सराबोर कर्मी डीजे पर जमकर थिरके। पुलिस की मुस्तैदी के चलते होली व शब-ए-बराअत शांति पूर्वक संपन्न कराने के बाद होली खेलते पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दे रहे थे। ढोल व डीजे की थाप पर सुबह से ही नाच गाना शुरू हो गया था। पुलिसकर्मियों ने जमकर गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पुलिस कर्मियों पर होली का ऐसा रंग चढ़ गया था कि। उन्हें पहचानना मुश्किल था। महिला पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को जमकर रंग गुलाल लगाया। सभी पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग में सराबोर कर दिया तथा ख़ुशनमा माहौल के बीच एक दूसरे के गले लग कर बधाई देने का सिलसिला शुरु हुआ। होली व शब ए बराअत के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के बाद पुलिस भी होली के रंग में रंगने को तैयार थी। अपनों व अपने परिवार से दूर जनता की सुरक्षा के लिए तत्परता के साथ खड़ी रहने वाली पुलिस कर्मी भी होली का आनंद उठाने के लिए बेताब थे। होली को सकुशल संपन्न कराने के बाद रविवार को होली के त्यौहार को डीजे की धुनों पर झूम झूम कर नाच गाने के साथ होली के रंगों में सराबोर होकर होली पर अपनों से दूर रहने का दुख दर्द भूलने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular