Wednesday, January 14, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलईको गार्डन में 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने शुरू किया भूख...

ईको गार्डन में 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने शुरू किया भूख हड़ताल

लखनऊ(हि. स.)। लखनऊ में डेरा डाले 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले के कुछ अभ्यर्थियों ने ईको गार्डन में आज से भूख हड़ताल शुरू कर दिया।

भूख हड़ताल शुरू करने वाले अभ्यर्थियों ने सरकारी सिस्टम पर भर्ती में आरक्षण घोटाला करने का आरोप दोहराया और आंदोलन के 179 वें दिन भूख हड़ताल की ओर कदम बढ़ाया।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करते हुए नियुक्ति देने की मांग कर अभ्यर्थियों ने मीडिया से कहा कि वर्तमान व्यवस्था देख रही सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में एक वर्ग विशेष के लोगों को भरते हुए आरक्षण लागू नहीं किया। जिससे आरक्षण घोटाले का होना सामने आया है।

कहा हमारी मुख्य रूप से मांगे बसपा अध्यक्ष मायावती, चंद्रशेखर रावण और मीडिया के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख लोगों तक पहुंची है। हम अपनी मांगों को मनवाने के लिए आज से भूख हड़ताल शुरू कर दिए है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular