Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइरफान सोलंकी प्रकरण: अली की पहचान और तलाश जारी

इरफान सोलंकी प्रकरण: अली की पहचान और तलाश जारी

-हिरासत में सपा नेत्री का भाई, पुख्ता प्रमाण जुटाने में लगी पुलिस

कानपुर(हि.स.)। सीसामऊ विधासनसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को भगाने वालों की तलाश पुलिस कर रही है। इसी क्रम में पुलिस के पास अब एक महत्वपूर्ण नाम अली का आया है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी करने के बाद ही इस मामले में इरफान सोलंकी एवं उनके भाई के खिलाफ दोष सिद्ध कर पाएगी। पुलिस अली की तलाश में सपा नेत्री नूरी शौकत के भाई अशरफ को रविवार रात हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने कई आरोपों को माना है, लेकिन कुछ को उसने मना कर दिया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो शहर से भागने में सपा विधायक का सहयोग करना स्वीकार किया है। पुलिस उसके खिलाफ और पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है। उसके बाद गिरफ्तारी करेगी। आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में इरफान सोलंकी, उसके भाई रिजवान समेत 55 अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक उनका भाई रिजवान घर छोड़कर फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस को सुराग लगा कि विधायक अशरफ अली के नाम से फर्जी आईडी बनाकर हवाई यात्रा की। इतना ही नहीं व फर्जी आईडी से एक होटल में भी रात गुजारी। पुलिस ने सुराग रस्सी के दौरान सपा नेत्री नूरी शौकत, उसके चालक अम्मार इलाही, विधायक के रिश्तेदार अख्तर व अनवर को गिरफ्तार करके जेल भेज था।

पुलिस आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने अब विधायक के भागने में सहयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अशरफ अली को हिरासत में लिया है। इरफान ने अशरफ की ही पहचान का प्रयोग करते हुए हवाई यात्रा की थी। उसी के नाम व पते के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर पूरा खेल किया। अशरफ से गहनता से पूछताछ जारी है। पुलिस जल्द इस मामले में खुलासा करेगी।

फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले अली की तलाश

पुलिस ने दावा किया है कि अशरफ अली के आधार कार्ड को स्कैन कर इरफान ने अपनी फोटो लगाई। जिसका प्रयोग करके एयरपोर्ट में प्रवेश करने, होटल बुक करने व टिकट बुकिंग किया । यह आधार कार्ड अब तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। न्यायालय ने भी इस पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि पुलिस को होटल में लगाए गए आधार की स्कैन की हुई एक कॉपी मिली है। बरामद कापी में फोटो बहुत स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रयास जारी है। उम्मीद है कि जल्द आधार कार्ड की मूल प्रति बरामद कर ली जाएगी।

अशरफ अली को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपितों के खिलाफ अधिक से अधिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आधार कार्ड की मूल कॉपी बरामद नहीं हुई है। ये स्पष्ट है कि अशरफ अली के आधार पर इरफान ने अपनी फोटो लगाई थी। इस आधार को बरामद करने का प्रयास जारी है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular